बंडा़मुंडा़ में आत्महत्या का एक और मामला आया सामने
लखन लोहार (संवाददाता)
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। घटना मंगलवार-बुधवार की रात का है।
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले सेक्टर "ए" स्थित क्वाटर संख्या 135 में रहने वाले अमर माहतो ने मंगलवार -बुधवार की रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर महतो बी.टेक का छात्र था और पढाई में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के कारण तनाव में रहता था, जिसकी वजह से उन्होने निराश होकर आत्महत्या कर ली।
बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में इस घटना से पहले भी युवाओ द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए है।





