नये कप्तान के आते ही असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल

नये कप्तान के आते ही असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल

हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राउरकेला पुलिस जिला में 22 मई 2023 की तारीक को खास माना जा रहा है। 

इस दिन 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधिकारी मित्रभानू महापात्र ने राउरकेला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। 
राउरकेला वासियों को नये पुलिस अधीक्षक से काफी उम्मीद है। कारण यह है कि शहर में असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ती ही जा रही है। 
रोजाना शराब, गाँजा, ब्राउनसुगर जैसे मादक पदार्थो का पकड़ा जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। 
वही कई थाना क्षेत्र ऐसे भी है, जहाँ अवैध शराब,जुआ,सट्टा,अवैध खनन, अवैध कब्जा,कबाड़ी व्यवसाय करने वाले को स्थानीय पुलिस की सह प्राप्त है। या कहा जाए की थाने की सह पर अवैध कारोबार फल फूल रहे है तो गलत ना होगा। 


सृष्टि न्यूज में आज प्रकाशित ताजा समाचार में राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले ऐसे दो थानो बंडा़मुंडा़ और प्लांटसाइट को चिन्हित किया गया है। और यह उम्मीद जताया गया है कि नये पुलिस अधीक्षक राउरकेला में अबतक चले आ रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाएंगे। 
क्योंकि उन्होने पदभार संभालते ही शराब और जुआ जैसे अवैध कारोबार को बंद करने का आदेश दिया है। सृष्टि न्यूज ने जनता से ऐसे पुलिस अधिकारी का साथ देने की अपील की है। 

पुलिस इतिहास में अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिला स्तर पर हो या थाना स्तर पर जब भी कोई नया अधिकारी पदभार संभालता है,तो अंचल में कुछ दिनो तक असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल देखा जाता है। यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा कि अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए कई बार पुरस्कृत हो चुके पुलिस कप्तान श्री महापात्र शहर से असामाजिक गतिविधियों को समाप्त कर पाते है या नहीं।