पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृक्ष रोपण
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बडगांव ब्लॉक के भोइपाली ग्रामपंचायत के डूमागडा गाँव में बृक्षा रोपण किया गया | इस बृक्षा रोपण कार्य के मुख्य आयोजक दुमंता भोई के नेतृत्व में नित्यानंद भोई, केदार बुड, विक्रम भोई, हरिशंकर, महेंद्र शा,पप्पू कालो, खगेस्वर बरिहा, आदि लोगों ने मिलकर गाँव के सरकारी विद्यालय प्रांगण में और सड़क के किनारे बृक्षा रोपण का काम किया |






