बेसहारा पशुओ का सहारा ल.आ.स.आ.फाउन्ड़ेसन
लाॅक डाउन के समय जब लोग अपने घरो में बंद थे। भोजन व नास्ता उपलब्ध कराने वाली दुकाने भी बंद थी। यह समय उन आवारा पशुओ के लिए बहुत ही कष्टदायक था जो ऐसे दुकानो पर भोजन के लिए निर्भर थे।ऐसे में "लव ऑल सर्व सर्व फाउंडेशन" ने ऐसे पशुओ और पंक्षियो के इस दर्द को समझते हुए इनके लिए भोजन का प्रबंध किया।यह संस्था पशु कल्याण के लिए काम करता है। सड़क के किनारे रहने वाले जानवरों और पक्षियों का फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा देखभाल किया गया । और बिमार पशु पंक्षियो का स्वस्थ्य होने तक इलाज भी किया गया।
पिछले लॉकडाउन में भी, इस संगठन ने 60 दिनों तक पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी उपलब्ध कराया था। इस संगठन का उद्देश्य केवल आवारा और असहायों जानवरो की सेवा करना है। इस लॉकडाउन में भी, यह संगठन बेसहारा जानवरों और पक्षियों के लिए राउरकेला नगरनिगम (आरएमसी ) के सहयोग से भोजन और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया है।
पशु सेवा कि एक झलक





