बीजद की 25वीं वर्षगांठ पौधारोपण कर मनाई गई
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
बीजू जनता दल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला बीजू युवा जनता दल के तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
सुंदरगढ़ राजगांगपुर नगरपालिका 24 जुलाई 2022 रविवार को सुबह 10 बजे राजगांगपुर नगरपालिका अंतर्गत राम बागान स्थित सज्जन फार्मस परिसर मे राजगांगपुर निर्वाचन क्षेत्र मे जिला बीजू युवा जनता दल (बीजद) के ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उक्त वृक्षारोपण कार्यकर्म का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का आह्वान पर की गई | गौरतलब है कि यह वृक्षारोपण कार्यकर्म एक पेड़ और अनेक जीवन को बचाने का उद्देश्य से की गई इस अवसर पर सभी से सावन के महीने में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की गई । बीजद के कार्यकर्ताओ ने रामबगान स्थित प्रांगण में पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। जिन क्षेत्रों में अधिक पौधे होते हैं, वहां बारिश अधिक होती है। अपने क्षेत्र में पेड़ों का कटान तेजी से हो रहा है, इसलिए सूखा पड़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि वृक्ष होंगे तो प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले और उसके वृक्ष बनने तक देखरेख करे, तभी पर्यावरण बचाने का संकल्प पूरा होगा। आपका एक पौधा राहगीरों को छांव देगा, भूखे को फल देगा और गर्मी से निजात दिलाने के लिए बारिश भी देगा। ऐसा तभी होगा जब चारों ओर हरियाली होगी। कार्यकर्ताओ के द्वारा इस दौरान फलदार, छायादार सहित औषधीयुक्त पौधे रोपित किए गए। उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में राजगांगपुर नगरपालिका के नगरपाल माधुरी लुगुण, उपनगरपाल एमडी इरफान, बीजद अध्यक्ष संजय बिनोद, वन विभाग अधिकारी पांडे जी, सुभद्रा सारंगी युवा नेता साकेत अग्रवाल, मुकेश प्रसाद, सिमरन तांती, गोवर्धन तांती, कौशल सिंह, एमडी तोहिद, रस्मी एक्का, महेश सुनयानी, कमल अग्रवाल, चिंटू साहू, संगम तिर्की, भारती पद्यारी, शिल्पी महतो सहित कार्यक्रम में बीजू परिवार के सभी सदस्य और नगर निगम प्रशासन, सभी वार्ड सदस्य, कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे |





