सैकड़ों की भीड़ में व्यक्ति को घायल कर आरोपी फरार
बिसरा प्रखंड़ के बिसरा पंचायत क्षेत्र में स्थित मिनी स्टेडियम में जयहिंद क्लब की ओर से खेलाए जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान मुंतजीर अंसारी (बुतनू) नामक व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला होने से फुटबाल टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को फुटबाल टूर्नामेंट का आनंद ले रहे मुंतजीर अंसारी के साथ किसी की कहा सूनी होने लगी, बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक आ गई। हाथापाई होते होते हमलावर ने मुंतजीर अंसारी उर्फ बुतनू को एक बड़े पत्थर से मारकर घायल कर दिया, और घटना स्थल से फरार हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद लोगो द्वारा घायल मूंतजीर अंसारी को पहले नज़दीक के बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहाँ स्थिति नाजुक होने की वजह से उन्हे राउरकेला रेफर कर दिया गया।
इस हमले को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कोई इसे पुरानी रंजिश बता रहा है तो कोई इस झगड़े की वजह जमीन विवाद को बता रहा है।
फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान मंच पर जिला परिषद हालू मुंडारी और स्थानीय ब्लाक प्रसिडेंट सुरेश ओराम की उपस्थिति, उसपर सैकडो़ की भीड़ में एक व्यक्ति पर इस तरह जानलेवा हमला होना बिसरा में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
पंचायत चुनाव में बिसरा के सभी बिजयी उम्मीदवारो ने महिला सुरक्षा, सुबिधाओ, और शांति सौहार्द की बात कही थी, पर इन मुद्दो और वादो का ढिंढोरा पिटने वाले जन प्रतिनिधियो की मौजूदगी में सैकडो़ लोगो के बीच एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर आरोपी का फरार हो जाना जन प्रतिनिधियों के चोचले और सुरक्षा व्यवस्था की सच्चाई को दर्शाता है।





