फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी का मामला
अनुराग अचार्य ( संवाददाता )
तालचर : इ-संचार माध्यम के आने से एक ओर लोगो को कई कामो में मदद मिल रही है,तो शोसल मिडिया के जरीए एक दूसरे से संपर्क बनाना बहुत आसान हो गया है।
समय के साथ बदलती संचार माध्यमो में नये युग की इ-संचार माध्यमो के जरिए पूरे संसार में किसी भी व्यक्ति से संपर्क करना, बात-चीत करना बहुत ही आसान हो गया है।
पर कुछ लोग ऐसे भी है जो इसका फायदा उठाकर लोगो को ठगने से बाज नही आते।नये युग के अपराधो में एक और नाम जुड़ गया है "साइबर अपराध" का। इसमें इ-संचार माधयमो के जरिए लोगो को ठगा जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला आया है ओडिशा के तालचर ब्लाक के कण्डाल पंचायत से जहाँ एक साइबर अपराधी भूतपुर्व सरपंच रंगाधर नाहाक का फेसबुक एकाउंट हैक करके उनके परिजनो तथा परिचितो से फेसबुक मेसेंजर के जरिए पैसे की माँग कर रहा था। श्री नाहाक को इस बात का पता तब चला जब लोगो ने इस मामले में फोन कर जानकारी ली।इस बात की खबर लगते ही श्री नाहाक ने अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया।
इसके बाद साइबर अपराधी ने पुर्व सरपंच के नाम से एक उनकी फोटो लगी जाली एकाउंट बना कर फिर से लोगो को ऐसा ही मेसेज करने लगा।
भूतपुर्व सरपंच ने इस मामले को लेकर तालचर थाने मे प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का अशवासन दिया है।





