स्टेशन का ओवरब्रिज टूटने से लोगों को हो रही है असुविधा

स्टेशन का ओवरब्रिज टूटने से लोगों को हो रही है असुविधा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए उपयोग की जाने वाली  पैदल ओवरब्रिज टूटने से यात्रियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्त पुल की शीघ्र मरम्मत की हो रही है मांग

 सुंदरगढ़ जिला के  राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में एक पटरी से दूसरे पटरी तक जाने के लिए उपयोग की जानेवाली एक मात्र पैदल पुल गुरुवार को क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत के लिए पुल के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया गया है।  और मरम्मत के नाम पर पुल को बंद कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी आँख मूँद कर बैठे हुए हैं। परिणामस्वरूप, यात्री और स्टेशन के दूसरी ओर रहने वाले लोग विपत्तिजनक व खतरनाक तरीके से रेलवे पटरी पार कर रहे हैं । राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के एकमात्र फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। युद्धस्तर पर पुल की मरम्मत नहीं होने से यात्रियों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ आम जनता को काफी परेशानी हो रही है । नगर के बुद्धिजीवियों द्वारा पुल शीघ्र मरम्मत करने की मांग की जा रही है 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रेलवे मंत्रालय द्वारा अमृत भारत योजना के सूची में ओडिशा में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन   का नाम होने से रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के मंड़ल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  आकर रेलवे स्टेशन का सर्वे कर यथाशीघ्र इसे अमृत भारत योजना से जोड़कर रेलवे स्टेशन को सारी सुविधा से लैस  की बात कही थी। इस खबर को विभिन्न मीडिया में प्रकाशित की गई थी। 

जिसका प्रसारण विभिन्न चैनलों के माध्यम से की गई थी। 
लेकिन फिलहाल एकमात्र पैदल उभर ब्रिज के टूट जाने से राजगांगपुर यात्रियों का एवं स्टेशन के उस पार और इस पर के लोगों को आने जाने में खतरा मोल लेना पड़ रहा है अब देखना यह होगा कि इस  रेलवे स्टेशन का टूटे हुए पैदल ओवरब्रिज की मरम्मत कबतक होती है।