फरार फादर के विरूद्ध पोस्को एक्ट में मामला दर्ज
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में स्थित कुतरा थाना अंतर्गत आनेवाले गोमाडीह मिसन स्कूल में फादर द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने से अंचल में सनसनी फैल गई है।
फादर के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज होने के बाद बताया जा रहा है कि फादर फरार है।
पूरी घटना इस प्रकार है - सुंदरगढ़ जिले के कुतरा थाना अंतर्गत गोमाडीही मिशन स्कूल के छात्रावास के अधीक्षक, फादर रोशन प्रदीप खेस, लंबे समय से आठ छात्रों का अप्राकृतिक यौन शोषण कर रहा था। पर छात्र डर के कारण किसी को यह बात बताने की हिम्मत नहीं कर रहे थे। अप्राकृतिक यौन शोषण की शिकार छात्रों ने हिम्मत जुटाई और बीती माह, नवंबर महीने की 13 तारीख को हॉस्टल के वार्डन बिपिन माझी को आप बीती बताई।
जिसके बाद बिपिन माझी ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक द्वारा मामले की जांच करने के बाद, संबंधित छात्रों ने प्रधानाध्यापक को एक लिखित शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया गया था, कि फादर उनका यौन शोषण करता आ रहा है। लिखित शिकायत मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रिया बरुआ के कहने पर , स्कूल प्रबंधक द्वारा मामले पर चर्चा के लिए समिति को बुलाने के बाद उनके इकाई सचिव राजेश कांडू ने छात्रों का शिकायत पत्र के अनुसार कार्यवाही करते हुए इकाई सचिव ने सुंदरगढ़ के बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कुतरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने के बाद कुतरा थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 2/2024 , पोस्को एक्ट 546 की धारा 10, 12 दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस मामले का आरोपी फादर फरार हो गया है।
इस मामले में राजगांगपुर एसडीपीओ ने मामले की जांच की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि असामी को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं आज सुंदरगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक और सुंदरगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी कुतरा के शिक्षकों के साथ सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल में जांच करते देखे गए।
यहाँ प्रश्न उठता है कि जब नवंबर माह में ही फादर द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण किए जाने की शिकायत मिली तो अबतक कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की गई।
अब जाकर मामला सामने आया है जिसको लेकर समाज में अनेक तरह की चर्चा होने लगी है।
अब देखना यह होगा कि सरकारी तंत्र फादर के विरूद्ध क्या कार्यवाही करती है। इस पीड़ितो को न्याय मिलता है या इस घटना की जाँच चलती रहेगी।





