पेशाब करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

पेशाब करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

लखन लोहार (संवाददाता) 

राउरकेला के सेक्टर 19 स्थित नेहरू पार्क के पास पेशाब करने के दौरान बिद्युत के संपर्क में आने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 
इस घटना के संबंध में राउरकेला सेक्टर 16,स्थित धोबी बस्ती निवासी, 45 वर्षीय जीतन सेठी ने स्थानीय थाना में लिखित जानकारी दी है कि उसका छोटा भाई रंजीत रजाक  जो राउरकेला सेक्टर -21 में रहता था। वह 1 जुलाई की सुबह के 5.00 बजे किसी काम से राउरकेला के सेक्टर 19 स्थित,नेहरू पार्क के निकट अपने बड़े भाई के घर गया था। वह पास में ही पेशाब करने गया जहाँ एक बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था, पेशाब करने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।