पेयजल के अभाव से जूझ रहे है तकरीबन 300 परिवार

पेयजल के अभाव से जूझ रहे है तकरीबन 300 परिवार

एक तरफ भीषण गर्मी, प्यासे कंठ तो दूसरी तरफ पेयजल का अभाव-यह कविता नहीं हकीकत है। कालाहाण्डी जिले में स्थित कर्लामुंडा़ प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले रणा पाडा और पाटखंडा़ मंदिर पाडा़ में निवास करने वाले तकरीबन 300 परिवारों को इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
यद्यपि सरकार की ओर से इस अंचल में लोगों को स्वच्छ पेयजल प्रदान करने के लिए सफलतापूर्वक पानी की पाइप बिछाई गई है, परंतु पिछले एक महीने से अधिक समय से जल आपूर्ति के लिए काम नहीं कर रही हैं। यद्यपि गांव में एक ट्यूबवेल है, लेकिन उससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में पश्चिमी ओडिशा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने बार-बार मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। हालांकि इस समस्या के संबंध में  पेयजल आपूर्ति अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।