इंडियन चैम्बर्स आफ कामर्स कांक्लेव संपन्न

इंडियन चैम्बर्स आफ कामर्स कांक्लेव संपन्न

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी एसटी अंड वीमेन इंटरपरिन्यूरस के ओर से राउरकेला स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस हॉल मे एस.सी. एस.टी. एवं महिला उद्यामियों के लिए एक कन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे संजीव पटजोशी (आईपीएस),अग्निशमन सेवा और होम गार्ड के महानिदेशक, केरल सरकार मुख्य के रूप में उपस्थित थे, साथ मे इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी एसटी एण्ड़ वीमेन इंटरपरिन्यूरस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल, राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का, नेशनल एस.सी.एस.टी. हब के इंचार्ज सुरजीत महापत्र, खाद एण् विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के सहायक निर्देशक अभिमन्यु पट्टा, प्रदीप कुमार कर इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से एस.सी.एस.टी. एवं मांहिला उद्यमियों की क्षमता निर्माण को बढ़ाना और उन उद्यमियों को सशक्त बनाना है जो वर्तमान में दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सूक्ष्म इकाइयां चला रही हैं, और उन सभी उद्यामियों तक सरकार के योजनाओं के बारे जानकारी देना एवं उसपर अमल करना हि इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश है। इस कार्यक्रम मे सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न प्रांतो से आए उद्यामियों ने हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम मे रबिन्द्र प्रधान, थॉमस किंड, अम्बिका टॉप्पो, ग्रेसी, ललिता समाद, ललिता लकड़ा, प्रमुख उद्यामियों को सम्मानित भी किया गया है । इस कार्यक्रम मे इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी एसटी अंड वीमेन इंटरपरिन्यूरस के तरफ से सबनम एक्का, अंजन एक्का,आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे ।