पुरा बडगांव ब्लाक होगा लॉक डाउन
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव : ओडिशा में सुन्दरगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना की बढती भयावहता को देखते हुए बडगाँव ब्लाक के सरपंच संघ ने अपने-अपने ग्राम पंचायतो को लाॅकडाउन करने का फैसला लिया है।
बडगाँव ब्लाक अन्तर्गत आने वाले सभी पंचायतो के सरपंचो द्वारा संयुक्त रूप से यह फैसला लिए जाने से पूरे ब्लाक क्षेत्र में ही लाॅकडाउन लग गया।
यह लाॅकडाउन पूरे ब्लाक के सभी ग्रामांचलो में आने वाले मई महिने की पहली तारीख से लेकर नौ तारीख तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओ मे केवल चिकित्सालय और औषधालय को ही खुलने की अनुमति होगी।





