पुलवामा के वीर शहीदों की पाँचवीं बरसी पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन

पुलवामा के वीर शहीदों की पाँचवीं बरसी पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन

मनोहरपुर- पुलवामा के वीर शहीदों के याद में बुधवार को संत नरसिंह आश्रम परिसर में स्थानीय देश भक्तों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.तथा पुलवामा के वीर शहीदों की तस्वीर पर श्रधासुमन अर्पित कर एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.साथ ही मोमबत्ती शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा पूरे संत नरसिंह आश्रम से गोप स्टोर,थाना चौक, नगर का भ्रमण करने के पश्चात लाइनपार दुर्गा पूजा पंडाल में इस शोभायात्रा का समापन हुआ।