पार्षद पति की निकली हेकड़ी शेर से बना भीगी बिल्ली
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर में नवनिर्वाचित पार्षद पति की दादागिरी पड़ गई भारी मामला थाने पहुँचने पर मान ली अपनी गलती।
यह मामला है तालचेर नगरनिगम अंतर्गत आनेवाले नौ नंबर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद पति की।
जिसने अपनी पत्नी के पार्षद होने का दम भरते हुए नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता से किसी बात पर उलझ गए।
और जब कनिष्ठ अभियंता द्वारा इस मामले की शिकायत थाने में की गई तो पुलिस की कारवाई के डर से पार्षद पति कनिष्ठ अभियंता के पास जाकर माफी मांग ली।
यह घटना तालचेर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।





