पाँच मोबाइल और नब्बे ग्राम सोने के साथ चोर गिरफ्तार
राउरकेला की सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आज चोरी के पाँच मोबाइल फोन और 90 ग्राम सोने के गहने बरामद की है। इस चोरी के मामले में राजगांगपुर निवासी मोहम्मद रेहान / पिता मोहम्मद सरवर हुसैन को भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में राउरकेला रेलवे स्टेशन में स्थित सरकारी रेलवे पुलिस थाने में केस नंबर 56/22 दर्ज किया गया है।
सावन के महिने में शिवभक्तो की भीड़ का फायदा उठाकर चोर उचक्के अपना हाथ साफ करने में लगे है।
देवो के देव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए राउरकेला से शिव भक्त महादेवसाल, घोघर, देवघर,वेदव्यास आदि जगहो पर जाते है। इन देव स्थानो तक जाने के लिए लोग बस, ट्रेन जैसे सार्वजनिक वाहनो का उपयोग करते है,जहाँ सावन के महीने में बहुत अधिक भीड़ होती है।
इसी भीड़ में चोर का गिरोह बिभिन्न उपायो से लोगो का ध्यान भटकाकर उनके मोबाइल, बटुआ, चैन, आदि पर हाथ साफ कर जाते है।





