नीलम फाउंडेशन का विश्वशांती महायज्ञ
राउरकेला की सामाजिक संस्था नीलम फाउंडेशन ने बहंगा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के लिए विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया और कटक के गढ़चंडी पीठ में घायलों के स्वास्थ्य की कामना की। इस यज्ञ में दस महाविद्या पूजन, नवग्रह, वास्तु शांति, होम, चंडीपाठ आदि किए गए, और एक हजार प्रसाद चढ़ाया गया।
इस पूण्य कार्य की मुख्य कर्ता संस्था की अध्यक्षा प्रतिमा साहू रही, वहीं प्रमुख पूजा में मंदिर के प्रमुख पंडित जगन्नाथ शर्मा, परामर्श दत्त, बिष्णु प्रसाद गुरु, देवेंद्र आचार्य ने सहयोग किया। यज्ञ समाप्ति के बाद श्रीमती साहू ने एससीबी मेडिकल कॉलेज जाकर वहां चिकित्साधीन घायलों से मुलाकात की, और उन्हे फल व ओआरएस भेंट किया, और उनकी तबीयत की सुध ली।





