नक्सलियों द्वारा कटे पेड़ डालकर रास्ता जाम किया गया
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला में बिगत कुछ दिनों से नक्सलियों द्वारा की जा रही कार्यवाही से स्थानीय जनता दहशत में है। एक ताजा घटना जिले के मनोहरपुर प्रखंड से सामने आई है, जहाँ नक्सलियों द्वारा रास्ते में कटे पेड़ डालकर रास्ता जाम कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा बीते 21 दिसम्बर को किया गया भारत बंद के दौरान चिडिया लौह अयस्क खान से दुबिल जाने वाले सड़क में नक्सलियों द्वारा आधा दर्जन पेड़ काट कर गिरा दिया गया था जिससे इस सड़क पर हाईवा, डम्पर और ट्रक जैसे बड़े वाहनों की लम्बी कतार लग गई। प्राप्त सुचना के अनुसार पचास से अधिक हाइवा,ट्रक और डम्फर बीच जंगल में फंसीं रही,जिसका सीधा असर चिडिया लौह अयस्क खान से माल ढुलाई एवं अन्य ढुलाई पर पडा़।
नक्सलियों द्वारा पेड़ काट कर रास्ता जाम करने से लोग उस रास्ते से होकर आना जाना करने से डर रहे हैं। बीते शनिवार के दिन तक इस घटना की जानकारी किसी को भी नहीं थी । सुबह पचास से ज्यादा हाइवा,ट्रक और डम्पर पोंगा जंक्शन में खाड़ी देखी गई। जिसके बाद खान प्रबंधक द्वारा रास्ते पर पडे़ कटे पेडो़ं को हाटवाया गया।





