मधुमक्खी के हमले से घायल जवान आइईडी ब्लास्ट से बाल बाल बचा

मधुमक्खी के हमले से घायल जवान आइईडी ब्लास्ट से बाल बाल बचा

"मनोहरपुर-सारंडा जंगल के समठा में मधुमक्खी के हमले से घायल,सीआरपीएफ़ के जवान आईईडी ब्लास्ट में बाल-बाल बचे".

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र में आनेवाले समठा ग्राम में शुक्रवार के दिन मधुमक्खी के हमले से घायल जवान आईईडी ब्लास्ट में बाल बाल बच गए। 

मधुमक्खी के हमले से घायल जवान को ईलाज के लिए बिसरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है। विदित हो की सीआरपीएफ 174 बटालियन का एक जवान दिगंबर डे शिविर के अन्य जवानों के साथ शुक्रवार की सुबह जंगल में एलआरपी के लिए गए हुए थे, जहां उसे मधुमक्खीयों काट लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, इसके बाद उसे अन्य जवानों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर शिविर की ओर तेजी से बढ़ने लगे, जहाँ एक ऐबुलेंस घायल जवान के इंतज़ार में खड़ी थी।

इसी दौरान रास्ते में एक आईईडी विस्फोट हो गया, जिस जगह पर आईईडी विस्फोट हुआ, उस रास्ते पर जवान चंद मिनट बाद पहुंचे, जिस कारण जवान बाल बाल बच गए, बाद में साथी जवानों ने मधुमक्खी के हमले से घायल हुए जवान को ईलाज के लिए नजदीक के  बिसरा अस्पताल (ओडिशा) में भर्ती कराया, जहां घायल जवान चिकित्साधीन है।