नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी
राजीव कुमार ( संवाददाता )
झारखण्ड के चक्रधरपुर रेल डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोटक कि सहायता से रेल पटरी को क्षती पहुचाई है | नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए विस्फोटक से रेलपटरी दो हिस्सों में बंट गई है |
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार - सोमवार की रात चक्रधरपुर रेल डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप नक्सलियों ने बिस्फोटक कि सहायता से रेलपटरी को उड़ा दिया है जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप पड गया है | इस रूट से गुजरने वाली गाड़ियों को कई स्टेशनों पर रोक दिया गया है |
फ़िलहाल रेल कर्मचारी पटरी कि मरम्मत कार्य में लगे हुए है |

घटना स्थल पर नक्सलियों ने बैनर लगा कर आज २६ अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है | भारत बंद का कारण देश ब्यापी किसान आन्दोलन के राजकीय दमन को बताया गया है |
रेल पटरी टूटने कि वजह से इस रेलमार्ग से हो कर गुजरने वाली रेल गाड़ियाँ जहाँ कि तहाँ खडी कर दी गई है जिससे इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेसनियों का सामना करना पड रहा है |





