सुबीर पाल ने की बीएल संतोष से सौजन्य भेंट
नई दिल्ली — भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों के वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पॉल ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष से सौजन्य भेंट की।
बैठक के दौरान श्री पॉल ने भारतीय जनता पार्टी शासित सभी राज्यों में उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के कार्यान्वयन हेतु पार्टी का सहयोग एवं समर्थन मांगा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला उद्यमियों को कौशल विकास, उद्यम स्थापना एवं समावेशी विकास के माध्यम से सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बी.एल. संतोष ने इस पहल की सराहना की और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को सशक्त करने के लिए मिलजुलकर कार्य करने के प्रयासों का समर्थन किया।





