पिता की याद में तरबूज वितरण
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है मुस्लिम समुदाय में इस महीने को पवित्र महीना माना जाता है। इस अवसर पर तनवीर आलम ने लोगो के बीच तरबूज वितरित किया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगांगपुर कस्बे के रब्बानी चौक पर तनवीर आलम नाम के एक शख्स ने आज रमजान के पाक महीने पर अपने दिवंगत पिता अब्दुल ओहाब की याद में सड़क पर चल रहे राहगीरों के बीच तरबूज बांटते देखे गए, वहाँ मुस्लिम पंचायत समिति के अध्यक्ष भी मौजूद थे। आजकल शहर का तापमान बढ़ा हुआ है,जिससे लोग गर्मी से त्रस्त है। इसे देखते हुए उन्होंने अपने पिता की याद में रमजान के पवित्र महीने में तरबूज बांटे.।





