धर्मांधता का नशा कही देश की सुरक्षा के लिए खतरा ना बन जाए

धर्मांधता का नशा कही देश की सुरक्षा के लिए खतरा ना बन जाए

नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार) 

अगर धर्मांधता का नशा सर से उतर गया,हो तो देश की सुरक्षा की तरफ भी ध्यान दिया जाए, क्योंकि मिठाई अगर होटल से डब्बे में पैक होकर ग्राहक के पास लाई जाए वो भी बिना किसी कीमत के तो मेरी समझ से ऐसी मिठाई जहर का काम भी कर सकती है।।

देश में इन दिनों पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को हिंदू बनाने का उत्सव जमकर चल रहा है,,न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया में लाखों पोस्ट और कमेन्ट पढ़ने/ देखने को मिल रहे हैं।। सोशल मीडिया मुफ्त में मिली इस क्षणिक और संदेही सफलता की बधाइयों से पटा पड़ा है,,

लेकिन जरा गौर कीजिए...

नाम..सीमा हैदर 

योग्यता..4 बच्चे की मां,उम्र 27 साल 
5 वी पास होकर - फर्राटेदार इंगलिश बोलना,साथ ही कंप्यूटर चलाने की बहुत अच्छी जानकारी का होना।

क्या लेकर आई.. उसके पास पांच पांच पासपोर्ट का होना,जिसे बना पाना किसी भी देश के सामान्य नागरिक के बूते की बात नही है,,
साथ में तीन तीन मोबाइल फोन का होना,,सिमकार्ड का पाया जाना।

भारत आने के लिए रास्ता चुना..पाकिस्तान से दुबई , दुबई से नेपाल और चुपके से नेपाल के रास्ते भारत आना,मतलब(भारत और नेपाल दोनो की सुरक्षा एजेंसियों को धोखा देना) और उस रास्ते को चुनना जिससे अब तक प्लेन हाई जेकर्स या मिलिटेंट(आतंकी) आते रहे हैं।।।

संदेह की वजह..आते ही तुरन्त साड़ी पहन लेना,नमस्ते,अभिवादन,सादगी व भारतीय परिवेश में ढल जाना, फर्राटेदार हिंदी व अँग्रेजी बोलना,उर्दू का एक लफ्ज़ भी जुबान पर नहीं आने देना,,जबकि उसकी परवरिश पाकिस्तानी मुस्लिम माहौल में हुई है...
अब सुनो...
ये सब "आपको मजाक लग सकता है " पर यह भी तो हो सकता है कि
ये बन्दी वो कर सकती है जो आप सोच भी नहीं सकते....

मीडिया इंटरव्यू कर रहा है, देश उत्सव मना रहा है,इसमें कोई शक नहीं, जिस भावुकता से स्वागत किया जा रहा उससे लगता है कि जल्दी ही उसे इस देश की नागरिकता भी मिलने वाली हैं,एक वर्ग इसीलिए खुश हैं कि वो जिसके पास आई है वो अब्दुल नहीं सचिन हैं.....

देश की सुरक्षा मे सेंध,,,

वैसे इस बात परअब कतई संदेह नहीं है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इसे अपने राडार में ले लिया होगा।। 

लेकिन इतनी घटनाओं के बाद भी सीमा हैदर का इतनी आसानी से पाकिस्तान से दुबई फिर दुबई से नेपाल फिर नेपाल से भारत आ जाना टिक टॉक पर वीडियो बनाना जितना आसान कैसे  हो सकता है??

ऊपर से PUBG पर गैमिंग करना।इतने पासपोर्ट रखना। कम पढ़ी लिखी होकर भी भाषाओं में कॉन्फिडेंट होना। यह महिला भगोड़ी दुल्हन कम सस्पेक्टेड ज्यादा लगती है।

इस पोस्ट के माध्यम से मैंने फर्जी धर्म वीरों की आधुनिक जमात को यह समझाना चाहा है,कि *किसी भी धर्म की धर्मांधता का नशा देश की सुरक्षा से बड़ी कतई नही हो सकती।

इसलिए उत्सव मनाने से,पहले उस बंदी की विस्तृत जांच हो जाने दो,ऊपर से देश को सुरक्षित हाथों में होने का दावा करने वालों की नींद खुल जाने दो। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में पता चले की देश की सुरक्षा में सेध हो चुका है।