पूरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्तो के लिए बनेगी बिशाल छतरी
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर, गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग, ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा ,47.85 लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया यह रकम भगवान श्री श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, पुरी को भुगतान किया गया है।
यह चेक श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासनिक कार्यालय में सीएमडीसी के अध्यक्ष तथा गुजरात के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हसमुख आदिया, आईएएस (सेवानिवृत्त) का कार्यभार रंजन दास, आईएएस, श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के मुख्य प्रशासक को सौंपा गया। यह जी.एम.डी.सी प्रबंध निदेशक रूपवंत सिंह एवं निदेशक नितिन शुक्ला एवं जी.एम.डी.सी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया।
यह धनरासी पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में एक जर्मन हैंगर स्थापित करने के लिए निवेश किया जाएगा। ताकि लाखों भक्त/श्रद्धालु बारिश और ओलावृष्टि में इस विशाल छतरी के नीचे सुरक्षित रूप से प्रसाद ग्रहण कर सकें।





