दहेज हत्या मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धरमेंद्र सिंह (संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार मय हमराह के द्वारा आज दिनांक 24/06/2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 461/25 धारा 115(2),352,351(3) bns तथा बढ़ोत्तरी धारा 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 ड़ीपी एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है,
दिनांक 30.12.2025 को आवेदिका द्वारा आपसी कहा सुनी को लेकर विपक्षी गण द्वारा मारना पीटना जिससे गंभीर रूप से घायल हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 461/25 धारा 115(2),352,351(3) bns पंजीकृत किया गया किंतु कुछ दिन बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर उपरोक्त अभियोग में धारा 85,80(2) bns व 3/4 dp एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। जिसकी विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तो के निवास स्थान से वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।





