दूसरे दिन खेतो के बीच गड्ढे़ से मिला बच्ची का शव
राजीव कुमार (संवाददाता)
घटना के दूसरे दिन खेतो के बीच एक गड्ढे में मिला बच्ची का शव।
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा पंचायत क्षेत्र से होकर गुजने वाली नाले में दमकल बिभाग के कर्मचारी इस आशंका से की बच्ची नाले में डूब गई होगी लगातार दो दिनो से नाले का चप्पा-चप्पा छान डाला पर बच्ची की लाश खेतो के बीच एक छोटे से गड्ढे से बरामद हुई।बच्ची मुंह के बल पानी में ऊफली हुई थी।
घटना बितेकल 22 जुलाई की सुबह की है।बिसरा पंचायत के पुरनाबिसरा (कोकरेटोली) निवासी बहरू लोहार की दो वर्षिय जुडवा बेटियां ऊषा और नीशा चलते हुए किसी तरह घर से थोडी दूरी पर बह रहे नाले के करीब चली गई।कुछ देर बाद घर वाले दोनो बहनो को ढूंढते हुए नाले के पास पहुँचे और वहाँ केवल ऊषा को पाया नीशा के बारे में पूछने पर उसने अपने नन्हे हाथ उठा कर नाले की तरफ इसारा कर दिया।इस आशंका से की नीशा नाले में समा गई होगी आनन-फानन में इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचित की गई।सूचना पाकर स्थानीय दमकल कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर नाले की गहराईयो में नीशा की तलास शुरू कर दी। संध्या अंधेरा होने तक दमकल कर्मचारियो ने नाले के अंदर सभी संभावित जगहो में तलाश की पर निराशा ही हाथ लगी।दूसरे दिन 23 जुलाई को सुबह से पुनः नाले में तलाशी अभियान चलाया गया पर बच्ची का शव झाडियो के बीच एक छोटे से गड्ढे़ से बरामद हुई। इस अभियान मे बिसरा दमकल विभाग के
हवलदार तेजराज भोई,बिरेन डूंगडूंग,अशोक भोई,प्रदीप साहू,शुशिल भोई आदि टीम लीडर माइकल केरकेट्टा के नेतृत्व में बच्ची की खोज में लगे थे।





