30 महिलाओं की सफलता का उत्सव उन्हें सम्मानित कर मनाया गया

30 महिलाओं की सफलता का उत्सव उन्हें सम्मानित कर मनाया गया

रोटरी क्लब रिवरसाइड के तत्वावधान में महिला साक्षरता कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम आयोजित। 
रोटरी क्लब ऑफ रिवरसाइड पिछले कुछ वर्षों से निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का प्रयास कर रहा है।  रोटरी क्लब अखिल भारतीय स्तर पर निरक्षरता उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।  इस साल क्लब के परियोजना में 30 महिलाओं को सफलता मिली है। सफल हुए महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था।  इस अवसर पर जिला 3261 के डीजीइ मंजीत सिंह अरोड़ा मुख्य अतिथि थे और जिला 3262 के डीजीइ जयश्री मोहंती विशिष्ट अतिथि के रूप में योगदान दिया। 
इस कार्यक्रम में ए.जी.सुस्मिता विश्वास शामिल होकर इस महान कार्य की प्रशंसा की।  क्लब के अध्यक्ष सिद्धिनाथ ज्योतिषी ने स्वागत भाषण दिया।  परियोजना अध्यक्ष नवघन साहू ने इस उन्नत शिक्षा परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  बैठक के संचालन में क्लब के संपादक भगवान पाढी़ का बिशेष सहयोग रहा। इस महोत्सव के आयोजन में पूर्व संपादक प्रशांत रंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष दामिम महापात्रा ने किया।  सफल महिलाओं को प्रमाण पत्र, साड़ी, फूल और मिठाई के पैकेट देकर सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के सदस्यों में श्री गणेश्वर पटनायक, डॉ.  पीसी महापात्रा, डॉ.  बी. जोशी, बसंत कुमार ताशी, सुखविंदर सिंह, प्रमिला मिश्रा, अजीत मोहन पुजारी, आर.कू वत्स, डॉ.पीके मोहंती, अनीता वत्स, बसंत कुमार तांती, आंशिका , बंदना ज्योतिषी, सिमरनजीत और डॉ.  मिन्टी पांडा मौजूद रहीं और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।  जिला 3262 के 4 सदस्यों ने भुवनेश्वर से आकर सभी का उत्साह बढ़ाया।