अवकाश प्राप्त शिक्षक को ससम्मान दी गई विदाई

झारसुगुड़ा जिले के पीएम श्री कैलाश बाई जयसवाल सरकारी उच्च विद्यालय लायकेरा में मंगलवार को शिक्षक के सेवा निबृत होने के अवसर पर विदायी समारोह का आयोजन किया गया। इस विद्यालय के शिक्षक गिरिहारी पटेल ,अवकाश प्राप्त हुए है। श्री पटेल दिनांक 27/9/1997, से अपने शिक्षक जीवन की शुरूआत की। और दिनांक 28/05/2021 को इस विद्यालय में नियुक्त हुए, 29 साल के लंबे समय तक उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वाह सफलतापूर्वक किया। जिसके बाद, वे दिनांक 30/06/ 2026 को कैलास बाई सरकारी उच्च विद्यालय लायकेरा से अवकाश प्राप्त हुए।इस मौके पर विद्यालय के तरफ से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में लायकेरा के प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु बाग मुख्य अतिथि के तौर पर एवं सहायक शिक्षा अधिकारी जन्मेजय नायक, स्कूल प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष देबरण अग्रवाल और पूर्व शिक्षक लमवोदर प्रुसेट सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। और उन्होंने शिक्षा के महत्व और गुणवत्ता पर भाषण दिए‌। स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। बरिष्ठ शिक्षक चैतन्य कांता ने मंच संचालन किया। समारोह के अंत में विज्ञान शिक्षक कल्याणी एक्का ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद अर्पण किया।इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने सहयोग किया। स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह की समापन के बाद, सभी ने एक शोभायात्रा निकाल कर अवकाश प्राप्त हुए शिक्षक गिरिधारी पटेल को ससम्मान उनके घर ले कर गए। जिसके बाद सभी लोग स्कूल वापस आ गए।