दबंग भौजाई से परेशान देवर

दबंग भौजाई से परेशान देवर
दबंग भौजाई से परेशान देवर

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले बंडा़मुंडा थाना क्षेत्र के तिलकानगर निवासी हरहर शम्भू कुमार चौधरी ने बंडामुंडा़ थाने में लिखित शिकायत दी है कि उसकी भाभी उसके घर में दूसरी बार उसकी गैर मौजुदगी में उसकी जानकारी के बगैर ताला तोड़ कर घुसी है। और पुलिस से निवेदन किया है कि उसके घर का निरिक्षण कर राजकुमारी द्वारा किए गए नुकसान का हर्जाना दिलाया जाए। 
राजकुमारी के पति ने भी एक थाने में भी थाने में लिखित रूप से जानकारी दी है कि वह घर परिवार से बेदखल है और वह अपने भाई से अलग एक किराए के मकान में रहता है पर उसकी पत्नी राजकुमारी देवी उसकी मर्जी के खिलाफ उसके छोटे भाई  के घर में जबरन रह रही है।
राजकुमारी के पति प्रेमलाल से मिली जानकारी के अनुसार 
शादी के बाद से ही राजकुमारी देवी का उनके परिवार वालों के प्रति बहुत ही खराब बर्ताव रहा है,जिस कारण एक-एक कर परिवार के सारे सदस्य उनसे दूर हो गए I यहाँ तक कि उनकी सास ने बेटे और बहू को ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act 2007)’ के तहत नोटिस देने को मजबूर हो गयी थी I राजकुमारी देवी का बर्ताव इतना खराब था कि प्रेमलाल चौधरी के पिता अर्थात राजकुमारी चौधरी  के ससुर का स्वर्गवास हो जाने पर भी श्रीमती चौधरी ने न तो अपने ससुराल पक्ष के किसी से फोन पर बात करना या संतावना देना जरूरी समझा न ही अपने स्वर्गीय ससुर के प्रति कोई सामाजिक क्रियाकलाप में शामिल हुई I

इतना ही नहीं उन्होने अपने सबसे छोटी ननद और देवर की शादी में भी शामिल होना जरूरी नहीं समझा I अपनी पत्नी की व्यवहार से तंग आकर  प्रेमलाल चौधरी ने अक्तूबर 2019 मे तलाक का वाद राउरकेला कोर्ट में दाखिल किया जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है; इसके बाद तो राजकुमारी चौधरी का प्रेमलाल के प्रति अत्याचार और बढ़ गया, और 2020 का अन्त आते-आते राजकुमारी देवी ने अपने पति को ही प्रताड़ित कर मानसिक विक्षिप्त और शारीरिक रोगी बना दिया I जिसका पता चलने पर उसके छोटे भाईयों द्वारा उनका उपचार कराया गया और वर्तमान में भी उपचार जारी है I

यू.पी. में इलाज करा रहे प्रेमलाल चौधरी बेटे की भविष्य को देखते हुए  बच्चे को अपने पास लाने की बात अपनी पत्नी से करने के बाद दिनांक 17/02/2021 को टिकट बुक करवाया और दिनांक 26/02/2021 को तिलकानगर स्थित अपने भाई के आवास पर पहुंचे तथा दिनांक 03/03/2021 को बच्चे को अपने साथ लेकर अपनी माँ के पास चले गए जहाँ उनका इलाज चल ही रहा था कि, हर बार की तरह राजकुमारी देवी ने इस अवसर को प्रेमलाल चौधरी और उसके परिवार वालों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया I और थाने में अपने बेटे की अगवा हो जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

और फिर पति के इलाज के दौरान लखनऊ में होने के कारण राजकुमारी अपने देवर के ऊपर उसके घर को अपने नाम करने के लिए दबाव बनाने लगी और ऐसा ना करने पर उसे अपने बलात्कार, मारपीट व अन्य मामलो में फसादेने की धमकी देने लगी। जब इस इल्जाम से देवर को फसा ना पाई तो एक और साजिश के तहत देवर पर मारपीट का इल्ज़ाम लगाया और अब समझौता के नाम पर देवर का घर अपने नाम करने के लिए ब्लैकमेल कर रही है।

पति द्वारा अदालत में तलाक का मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही बौखलाई राजकुमारी यहाँ रह रहे देवर को नाना प्रकार से प्रताड़ित करने लगी जब इस बात की जानकारी राजकुमारी के पति को लगी तो वह कुछ स्वस्थ होने के बाद अपने छोटे भाई के घर आए और अपने पत्नी और बच्चो के साथ अपने भाई के घर को छोड़कर अन्य जगह रहने चले गए पर राजकुमारी देवर के घर में आधा हिस्सा मांगने लगी और देवर की गैर मौजुदगी में घर का ताला तोड़ कर घूस जाती है, ऐसा वह दो बार कर चुकि है। जबकि राजकुमारी के व्यवहार से तंग आकर शिक्षक पति अपना भाई का घर छोड़कर अन्य जगह रहने के लिए चला गया पर राजकुमारी है कि अपने पति के साथ  रहने  के वजाए देवर के घर पर कब्जा कर बैठी है , इधर देवर भी उन्हें वकील के माध्यम से  दो बार घर खाली करने का नोटिस दे चुका है।