छात्रा ने की आत्महत्या कारण अस्पष्ट
दसवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल से लौटकर घर आने के बाद की आत्महत्या अंचल में सनसनी
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत बाबूडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार जामपाली उच्च विद्यालय की एक छात्रा आज अचानक स्कूल से घर आने के बाद छात्रा ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है हत्या के कारण अभी अस्पष्ट है।
उक्त छात्रा सवेरे स्कूल गई थी, स्कूल से घर आने के बाद अचानक आत्महत्या की सूचना जब मां को लगी मांँ के रोने लगी, माँ की चीख पुकार सून पूरा गांव एकत्र हो गया। ग्रामीण उसे आनन-फानन में स्थानीय सरकारी अस्पताल ले आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दीया।
छात्रा की मृत्यु के कारणो का पता अभी तक नहीं चला है कि किस कारण से छात्रा ने आत्महत्या की है वही परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है अब अंत्य परीक्षण के बाद ही इस घटना का उजागर हो पाएगा फिलहाल लोग अनेक तरह की चर्चाएं कर रहे हैं इस घटना को लेकर शहर में मातम पसरा है, साथ ही अनेको तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है।





