दपूरे महाप्रबंधक का राउरकेला ओर झारसुगड़ा दौरा

दपूरे महाप्रबंधक का राउरकेला ओर झारसुगड़ा दौरा
दपूरे महाप्रबंधक का राउरकेला ओर झारसुगड़ा दौरा

दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण किया। 

सतीश शर्मा (उपसंपादक) 

राउरकेला, 19 अप्रैल: दक्षिण-पूर्व रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने पदभार संभालने के बाद पहले झारसुगड़ा और राउरकेला रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। 

महाप्रबंधक शनिवार (18 अप्रैल) की सुबह पहले  झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग दो घंटे तक स्टेशन परिसर, रेलवे कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर का विस्तृत आकलन किया तथा विभिन्न परियोजनाओं, विशेष रूप से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार और रेल सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इसके साथ उन्होंने राउरकेला–झारसुगुड़ा खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया, जिसके माध्यम से ट्रैक, सिग्नलिंग तथा समग्र परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने स्टेशन के विकास संबंधी कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने संबंधित विभागों के प्रमुखों को कार्यों में तेजी लाने तथा विकास परियोजनाओं के समयबद्ध एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
 इसके बाद वे दोपहर करीब एक बजे राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, द्वितीय प्रवेश पथ, पार्किंग स्थल, एस्केलेटर, फूड प्लाजा तथा मुख्य द्वार पर नवनिर्मित पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान द्वितीय प्रवेश पथ के समीप रेलवे भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र हटाने की बात कही। राउरकेला के बाद महाप्रबंधक सड़क मार्ग से बंडामुंडा डीजल शेड पहुंचे, जहां उन्होंने नव स्थापित सेंसर युक्त रेलवे फाटक तथा के-केबिन के पास बन रहे नए ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम तथा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।