तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार एक स्कूटी जब्त

जूटमिल थाना की ओर से काशीराम चौक पर की गई नाकेबंदी में  स्कूटी पर गांजा परिवहन कर रहे 3 आरोपी पुलिस के हत्तते चढे़। 

तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार एक स्कूटी जब्त

सुमित जायसवाल(व्योरोचीफ)

रायगढ़:

 जूटमिल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदाथों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर लगाकर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल 26 जनवरी की दोपहर थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक लाल रंग की स्कूटी (प्लेजर) में उड़ीसा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर निकले हैं । मुखबिर से मिली सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शांति व्यवस्था में लगे थाने के कर्मचारीयों को जूटमिल थाना प्रभारी द्वारा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आने वाले मुख्य सड़क पर विभिन्न स्थानों में नाकेबंदी के लिए लगाया गया । दोपहर के समय काशीराम चौक के पास मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के तीन व्यक्ति एक लाल रंग की स्कूटी ( सीजी 13 एके 3609 ) में सवार होकर आते मिले जिन्हें मुखबिर द्वारा मिली सूचना और नाकेबंदी की कार्यवाही के बिषय में जानकारी देकर स्कूटी और व्यक्तियों की तलाशी ली गई ।

संदेहियों के स्कूटी में सीट के नीचे डिक्की के अंदर थैला में रखा मादक पदार्थ गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर इस गांजे का वजन 3 किलोग्राम हुआ, जिसकी कीमत व ₹30,000 बताया जा रहा है।

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर गांजे को अवैध रूप से बेचे जाने की बात सामने आई । 

पकड़े गए आरोपियो की पहचान  (1) अजय कुमार चौहान, पिता गणेश राम चौहान, उम्र 30 वर्ष निवासी डोगाढकेल थाना भूपदेवपुर, (2) राजाराम उर्फ राजेंद्र सारथी, पिता हरिराम सारथी, उम्र 36 साल निवासी रेगड़ा, थाना चक्रधरनगर, (3) पितांबर दास महंत, पिता हरि दास महंत उम्र 28 वर्ष, निवासी कोडतराई, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई है। 

आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । इस कार्यवाही में जूटमिल थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बनारसी सिदार, विनय तिवारी, धनुर्जयचंद बेहरा, शशि भूषण साहू की अहम भूमिका रही है ।