चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत भदार गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को पहले उपचार के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरया को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर किया गया।
इस घटना को लेकर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि ग्राम लाऊ निवासी 55 वर्षीय उमेश यादव पिता रामबरन यादव बीती रात्रि करीब 8 बजे अपने घर से पैदल निकला था। घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर भदार गांव खेत में अज्ञात हमलावरों ने चुनावी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। सुबह गांव के ग्रामीणों ने घायल युवक को बेहोशी की हालत में देख उसके भाई बिगन यादव को सूचना दी इसके बाद सुबह 8 बजे थाना को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देख अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जिसके बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को तलाश करने में जुट गई है।





