तालचेर में अपराध रोकने के लिए लगेगे 123 सीसीटीवी कैमरे

 तालचेर में अपराध रोकने के लिए लगेगे 123 सीसीटीवी कैमरे

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

नगर परिषद और एमसीएल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 123 सीसीटीवी कैमरा तालचेर में  कब लगेगा।
तालचेर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तालचर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। 
अपराध नियंत्रण के लिए एक डेटाबेस तैयार किया गया था।  एमसीएल अधिकारियों और नगर परिषद द्वारा आठ महीने पहले एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें डेटाबेस तैयार करना अंतिम चरण में था और कई स्थानो पर कुल 123 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे।
एमसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंगम कुमार सिन्हा और हरजीत सिंह ने तालचेर नगर कार्यालय में जाकर तालचेर क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लिए नगर कार्यकारी अधिकारी रश्मिरेखा अमांत और तालचेर पुलिस स्टेशन अधिकारी श्रीनिवास सेठी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।  इसके साथ ही, तालचेर शहर और उसके उपनगरों की महत्वपूर्ण सड़कें,साउथब्लंडा़, सेट्रंगल अस्पताल चौक, डेराचौक, हांडीधुआ चौक, स्टेशन चौक, बाईपास चौक,सर्मा चौक, आईटीआई चौक, अदालत चौक, कचेरी रोड, रेमुअन चौक, निविश कॉलोनी, मंदिर चौक, ट्रैफिक चौक, बस अड्डा , कॉलेज चौक, कोलकोरिडोर चौक, मेडिकल चौक, राजबत्ती, वटेश्वर मंदिर चौक, मेंगेट, बुलाचौक, भालराचौक, हैचक, दीयाजी ऑफिस, देउलबेड़ा कॉलोनी, देउलबेड़ा स्टेडियम, देउलबेड़ा चौक आदि स्थानो में सुरक्षा की दृष्टि से 123 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है।  इन सीसीटीवी को 2 जगहों से नियंत्रित किया जाएगा, मुख्य नियंत्रण कक्ष अंगुल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होगा और दूसरा नियंत्रण कक्ष मंड़ल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के कार्यालय में होगा।  
इस परियोजना की रूपरेखा तैयार होकर 8 महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह सीसीटीवी कैमरे तालचेर में अज्ञात वाहनों से टकराने, चोरी में तेजी से वृद्धि, ड्रग माफिया द्वारा तस्करी, पाइप लुटेरों और अपराध को अंजाम देकर भाग रहे विभिन्न अपराधों में शामिल अपराधियों के कारण लगाए जा रहे है ताकि तालचेर में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को कम किया जा सके या अपराध को रोका जा सके। 
साथ ही तालचर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर डिजिटल ट्रैफिक लाइट, 8 स्थानों पर हिमैक्स लाइट और प्राथमिक चरण में एक स्थान पर स्पीड ट्राएंगल डिस्प्ले मोड लगाया जाएगा.  सीसी कैमरों से न सिर्फ जनता और अपराधियों पर नजर रखी जाएगी, बल्कि तालचेर क्षेत्र के सभी पुलिस पीसीआर पर जीपीएस कंट्रोल रहेगा.  कहा जा रहा है कि कौन सी पीसीआर किस सड़क पर जा रही है और कहां खड़ी है इसकी जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारी के पास होगी।