गौ माफिया के खिलाफ भद्रक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गौ माफिया के खिलाफ भद्रक पुलिस की बडी़ कार्यवाही। पुलिस ने 8 जगहों पर छापामारी की है।  पुलिस को एक घर में गुप्त कमरा भी मिला है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार भद्रक पुलिस ने गाय तस्करी के आरोप  को लेकर 8 जगहों पर छापामारी की है।
 पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक, भद्रक में एक गाय तस्कर के घर पर बडे़ पैमाने पर छापामारी चल रही है। भद्रक पुलिस एक साथ 8 जगहों पर छापामारी कर रही है, जिनमें पूराना बाजार और गूजी दरडा़ का इलाका शामिल है। पुलिस यह छापामारी गैर कानूनी गौ तस्करी पर कर रही है। छापामारी के दौरान 20 लाख रुपये कैश, सोने के गहने, एक पिस्टल, एक बंदूक और एक ग्रेनेड जब्त किया गया है। इसी तरह, घर के अंदर एक गुप्त कमरा मिला है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ समय बाद जब्त किए गए पूरे पैसे और संपत्ति का व्यौरा देगी। इस बीच, सुरक्षा पक्का करने के लिए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। एक बरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो और पुलिस बल बुलाई जाएगी।