तालचर में बंद का व्यापक असर
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर तालचर में कांग्रेस की ओर से 27 सितम्बर (सोमवार) को बंद का आह्वान किया गया था।
इस दौरान सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, खाने, ट्रेनें व सड़क यातायात व्यवस्था बंद रखा गया था।
इतना ही नहीं उप जिलापाल कार्यालय तहसील कार्यालय बैंक दुकान बाजार आदि आंशिक रूप से बंद रखा गया था।
तालचर कांग्रेस के पूर्वतन विधायक प्रार्थी सूरी बेहरा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता उप जिलापाल कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, एवं तहसील कार्यालय के सामने बंद समर्थन में नारेबाजी की।
बंद समर्थकों में जिला कृषक सेल सभापति दास रथी, पुर्वतन नगरपाल केशव भुतिया, मानस रंजन बोई, बजरंग अग्रवाल, गणपति साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





