डैम में डूबे व्यक्ति का पाँचवें दिन मिला शव

डैम में डूबे व्यक्ति का पाँचवें दिन मिला शव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर प्रखंड़ के मालीडीह पंचायत के दूडी़ फलसा ढि़पा ग्राम के 32 वर्षीय विलचास तिर्की मछली पकड़ने के लिए निकट के डैम में गया था,और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया था। 
परिजनों से सूचना पाकर पुलिस और अग्निशामक विभाग विलचस तिर्की की खोज में जुट गए। जिसे पाँच दिनों तक खोजते रहे, आखिरकार पाँचवें दिन कड़ी मेहनत के बाद उसे खोज निकाला गया। 
ग्रामीणों के अनुसार उस जगह पर पहले भी चार लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को शौप दिया गया।