डीडीसी चकबंदी सोमनाथ मिश्र हुए सेवानिवृत्त
डीडीसी चकबंदी अयोध्या के सोमनाथ मिश्र के सेवानिवृत्त समारोह शनिवार को निर्वाचन सभागार में आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमनाथ मिश्र के सेवानिवृत्त पर उनके कार्यो की सराहना की तथा उनके भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर समारोह में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीआरओ सतीश कुमार, एसडीएम/एसओसी राजकुमार पांडेय, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कुशल चंद्र, दीपक शुक्ला, सरिता दुबे, इन्दू, सत्यप्रकाश, आशुतोष उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
वहीं फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने डीडीसी चकबंदी सोमनाथ मिश्र को रामलला का चित्र व स्मृति चिन्ह के साथ शाल पहनाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने के बाद श्री मिश्र ने कहा कि यहां पर अधिवक्ता, वादकारियों के अलावां चकबंदी कर्मचारियों का उन्हें भरपूर सहयोग व सम्मान मिला है। हमे गर्व है भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान हमें यहां के लोगों का परिवार जैसा व्यवहार मिला है। वहीं अधिवक्ताओं ने भी श्री मिश्र को भावभीनी विदाई दी और कहा कि इनके कार्य व्यवहार में इमानदारी रही। इस मौके पर अधिवक्ता सूर्य नारायण सिंह, प्रदीप मिश्र, सुधीर शर्मा, विपिन यादव, दिनेश सिंह, दूधनाथ मिश्र, हरि प्रकाश तिवारी, आलोक मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश मिश्र, राम करन यादव, कीर्ति तिवारी, सोमनाथ तिवारी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पियूष मणि त्रिपाठी, माधव कृष्ण उर्फ लकी पाण्डेय, राकेश वैद्य, मो. इस्माइल सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त हुए श्री मिश्र को भावभीनी विदाई दी।





