डिवाइन कनेक्शन पुस्तक का लोकार्पण

डिवाइन कनेक्शन पुस्तक का लोकार्पण

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

डॉ. संगीता कपूर (एच.पीएचडी ए.एम.) दुनिया में एक विश्व प्रसिद्ध नाम है। पुस्तक “डिवाइन कनेक्शन” की लेखिका के रूप में आज हम प्रस्तुत करने जा रहे हैं। 
डॉ. संगीता कपूर का जन्म मई 1976 में दिल्ली, भारत में हुआ था। वह एक बहुमुखी बहुआयामी व्यक्तित्व हैं।

वह वैकल्पिक उपचार में reiki ग्रैंड मास्टर, जादूगर, टैरो कार्ड रीडर, क्लैरवॉयंट, अंकशास्त्री, ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, जीवन कोच, उपचारक, टीवी और फिल्म कलाकार, वक्ता, सलाहकार और वैकल्पिक उपचार विज्ञान और आध्यात्मिकता की मार्गदर्शक हैं।

उनका नाम साल आठ बार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक्स में रजिस्टर हो चुका है, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रमुख है 
“डिवाइन कनेक्शन” पुस्तक का लोकार्पण प्रभु राम की पावन नगरी अयोध्या में सिया राम जी के आशीर्वाद से आदरणीय श्री चंपत राय जी, ट्रस्टी श्री राम मंदिर अयोध्या धाम, श्री वैदेही वल्लभ शरण महाराज जी, श्री राम मंत्रार्थ मंडपम द्वारा किया गया। श्री राकेश तिवारी जी, सचिव हिंदू वाहिनी संगठन एवं संसद सदस्य, एसपी पंकज पांडे जी, सीओ (सिटी) श्री अंजनी चतुर्वेदी जी ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढाई। ऐसे महारथियों का सहयोग पाकर वह स्वयं को अभिभूत महसूस कर रही हैं, यह वास्तविक दिव्य संबंध है। 
इस पुस्तक के साथ ही अयोध्या में डॉ संगीता कपूर को दो और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया “OMG Book of World Record और International Talent Book of Records द्वारा विश्व की प्रथम टेरौ कार्ड रीडर और गुरु के रूप में सम्मानित किया गया
।इन सम्मानों की विशेषता यह है कि टेरौ कार्ड रीडर और गुरु के साथ साथ टैरो कार्ड रीडिंग में कई प्रकार के एट्यूनमेंट पेश करने वाली विश्व की प्रथम कार्ड रीडर और शिक्षिका बन गई है। यही नहीं डॉ संगीता ने अपने संपूर्ण परिवार के साथ सभी मैजिशियन के साथ मिलकर जादू से जय श्री राम का झंडा निकाल कर एक और इंटरनेशनल टैलेंट बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम अपने परिवार के साथ दर्ज कर लिया| सच में रामलला की जन्मभूमि ही इतना सब करवा सकती |