गुरू से आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुँचे बृजभूषण शरण सिंह

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने श्रीमहंत ज्ञानदास से भी लिया आशीर्वाद

गुरू से आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुँचे बृजभूषण शरण सिंह

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कैसरगंज के पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी पीठाधीश्वर धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज से भी भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज से कुशलक्षेम जाना और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
भेंट के समय श्री संजय दास जी महाराज एवं पुजारी श्री हेमंत दास जी महाराज भी उपस्थित रहे।बताते चलें कि गुरु पूर्णिमा का पर्व संत परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है, जिसमें श्रद्धालु व अनुयायी अपने गुरुओं के प्रति आस्था और सम्मान प्रकट करते हैं।