चलती मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का खंभा बाल बाल बचा चालक

चलती मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का खंभा बाल बाल बचा चालक

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

चलती मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का खंभा बाल बाल बचा चालक, 

बिजली विभाग को सुचारु रुप से चलाने के लिए सरकार बार बार कंपनी बदल रही है, लेकिन बिजली का खंभा नहीं। 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर से बिजली विभाग की लापरवाही का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है,जिससे युवक की जान जा सकती थी। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। एक कहावत है कि - "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई"
आज इस कहावत को चिरतार्थ होते देखा गया।यह घटना है, राजगांगपुर शहर की जहाँ एक चलती मोटरसाइकिल के ऊपर पर बिजली का खंभा गिर गया जिससे मोटरसाइकिल सवार को मामूली चोट लगी है।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार लमलोई इलाके के बागडेगा गांव के निकट से एक युवक अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर होकर कही जा रहा था कि 11 केवी बिजली का खंभा अचानक मोटरसाइकिल पर गिर गया। इसमें मोटरसाइकिल सवार बड़गुड़ियाली क्षेत्र का हरकृष्ण लकड़ा मृत्यु के मुख में जाने से बाल-बाल बच गया।  स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को समय से बचा लिया ।  

हालांकि देखा जय तो कई जगहों पर बिजली के खंभे खतरनाक स्थिति में हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से किसी तरह की कोई कार्यवाही या इसकी जांच नही की जा रही जब कि देश की आजादी के बाद बिजली के जो खम्भे गाडे गए थे। उसी खम्भे के सहारे बिजली कंपनियां अब तक खड़ी है।जबकि बिजली बिभाग अबतक कई निजी कंपनी के हाथों में जा चुकी है। पर ऐसा लगता है ये कंपनियां केवल मुनाफा कमाने तक ही अपना काम कर रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ इस  तरह की घटना बारंबार हो रही है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग कर प्राइवेट कंपनियों को बिजली विभाग दे रखी है जिसका मुख्य उद्देश्य केवल पैसा कमाना ही है आजादी के समय की लगी घिसी पिटी खंभे और तार के सहारे प्राइवेट कंपनियां केवल अपनी तिजोरी भरने में लगी है।
अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारण के बाद विजली बिभाग द्वारा इस समस्या का समाधान कैसे किया जाता है।