डाक अधीक्षक पर घर घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

डाक अधीक्षक पर घर घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रायगढ़ डाक अधीक्षक के घर घुसकर उन पर हमला करने वाले नकाबपोश आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया गया है । मामले में संलिप्त आरोपी के दो अन्य साथियों को भी पुलिस हिरासत में ली है । मुख्य आरोपी टेकराज सत्यम जो तमनार में उप डाकपाल के पद पर पदस्थ है, डाक अधीक्षक सरजीत सरकार द्वारा विभागीय अनियमितताओं के कारण उसका इंक्रीमेंट रोके जाने से मारपीट की साजिश रच कर अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था । तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।

पुलिस द्वारा यह कार्यवाही 16 अक्टूबर को डाक अधीक्षक सरजीत सरकार (उम्र 51 वर्ष) द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने पर किया गया।

उन्होने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अपने परिवार साथ डाकघर कालोनी कोतरारोड़ में रहते हैं । बीते रात्रि करीब 02.00 बजे (16 अक्टूबर) कोई व्यक्ति घर के दरवाजा पर लगी बेल दबाया। बेल की आवाज सुनकर दरवाजा खोलने पर एक व्यक्ति मुह पर कपडा बांधे हुए था, उसने हाथ में डण्डा पकडे हुए था।जो धक्का मारकर जबरन घर के अंदर घुस गया और बिना कुछ बोले डण्डा से मारने लगा जिसकी आवाज सुनकर पत्नी मृदुला सरकार दौडकर बीच बचाव करने आयी तो उसे भी धक्का दिया और मारपीट किया । शोर मचाने पर आरोपी भाग गया । सरजीत सरकार के लिखित आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 1409/2022 धारा 458, 323 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । 

पुलिस नै मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहो के बयान में पाया कि डाक अधीक्षक सरजीत सरकार द्वारा टेकराज सत्यम जो तमनार में उप डाकपाल के पद पर पदस्थ है जिसे विभागीय अनियमितताओं के कारण उसका इंक्रीमेंट रोका था । जिसके बाद से टेकराज सत्यम, अधीक्षक सरजीत सरकार से रंजिश रखता था और पहले भी फोन पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुका था । कोतवाली पुलिस घटना दिनांक को टेकराज के गतिविधियों के संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की और पाई की घटना के दिन टेकराज रायगढ़ में देखा गया है ।

जांचकर्ता पुलिस अधिकारी तमनार से आरोपी को दबिश देकर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर टेकराज सत्यम विभागीय आदेशों से परेशान होकर अपने साथी यशपाल सिंह जांगड़े और वीरेंद्र गोंड के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया जिस पर प्रकरण में धारा 120 बी 34 भा.द.वि. जोड़ा गया । आरोपी टेकराज सत्यम ने बताया कि तीनों पूरी प्लानिंग कर 16 अक्टूबर 2022 की रात्रि सरजीत सरकार के घर गए थे । मकान में टेकराज सत्यम मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसा और सरजीत सरकार और उसकी पत्नी मृदुला सरकार से मारपीट किया था । मामले में तीनों आरोपी (1) टेकराज सत्यम पिता संपत लाल सत्यम उम्र 33 वर्ष निवासी बरतुंगा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (2) वीरेंद्र गोंड पिता चंद्रदेव प्रसाद गोंड़ उम्र 48 वर्ष निवासी पटाखा गोदाम के सामने सोनिया नगर थाना कोतवाली रायगढ़ (3) यशपाल सिंह पिता नीलांबर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी भीकमपुरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है ।