एक और देश द्रोही हुआ बेनकाब
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
देशद्रोह और आतंकवाद को लेकर धर्म विशेष पर अंगुली उठाने वाले भ्रमित लोगो को ऐसे सैकड़ों उदाहरण दे सकता हूं,जो खास धर्म से संबंध रखने के साथ संवेदनशील पदों में रहने के बावजूद अपने देश से गद्दारी करते रहे हैं।। बशर्ते धर्म खास से जुड़े लोग मानने को तैयार हों।।
मेरी निजी राय के अनुसार देश से गद्दारी करना व्यक्ति विशेष का दुर्गुण है।। और आज के दौर में हर वो व्यक्ति जो अपनी ईमानदारी की कमाई के अलावा ऊपर की कमाई मसलन,बेईमानी,रिश्वतखोरी,कमीशनबाजी या जरूरतमंदों से भयादोहन करता है वो भी देश का उतना ही बड़ा गद्दार है,जितना कि सत्येंद्र सियाल और डीएसपी देवेंद्र सिंह हैं।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने यूपी के मेंरठ से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह मॉस्को में भारतीय दूतावास में काम करता था। आरोपी सत्येंद्र सिवाल यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। आरोप है कि वो पाकिस्तान की खुफिया विभाग आई.एस.आई (ISI) को गोपनीय जानकारी देता था। आरोपी दूतावास में आई.बी.एस.ए. के पद पर तैनात था।





