दुर्घटना का कारण बनती सड़क के गड्ढे़

दुर्घटना का कारण बनती सड़क के गड्ढे़

राउरकेला से बिसरा की ओर जाने वाली सड़क में कुकडा़गेट के पास सड़क में गड्ढे़ होने से पानी भर गया है। कई बार इन गड्ढो़ में दुपहिया वाहनो को गिरते देखा गया है। गड्ढो़ मे पानी भर जाने से नये लोगो को गड्ढे का अंदाजा नही लग पाता है जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इस जगह वाहनो को दुर्घटना का शिकार होने का एक कारण यह भी है कि कुकडा़ गेट स्थित रेलवे फाटक बंद होने के से वाहनो की लंबी कतार लग जाती है फाटक खुलने पर एक साथ दोनो ओर के वाहन चलने से वाहन एकदम करीब हो जाते है ऊपर से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन गड्ढे़ में चले जाते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। 
क्या इन गड्ढो से कभी छुटकारा यिलेगा,क्या हमारे यहाँ  की सड़के कभी गड्ढे मुक्त हो पाएंगे यह एक बहुत बड़ा प्रश्न है।