ट्रक मालिक संघ ने मरीजो में फल वितरण कर मनाई गांधी जयंती
राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ की ओर से गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती” के अवसर पर रोगियों व असहायों के बीच अल्पआहार व फल वितरण किए गए
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर शहर में 2 अक्टूबर सोमवार को राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के सदस्यों की ओर से “गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती” के अवसर पर रोगियों व असहायों के बीच अल्पआहार व फल वितरण किए गए । उक्त अल्पआहार व फल वितरण राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा (बब्बू भाई) की नेतृत्व मे की गई ।
उक्त फल वितरण राजगांगपुर स्थित सरकारी चिकित्सालय, ओसीएल स्थित स्पंदन अस्पताल, सुभास चौक स्थित सुभास हॉस्पिटल, शांति सेवा सदन हास्पिटल आदि मे भर्ती मरीजों के बीच किया गया। वही दूसरी ओर रानीबांध स्थित अनाथालय के छोटे छोटे बच्चों के बीच अल्पाहार व फल वितरण किए गए ।
गौरतलब है कि हर साल 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप मे मनाया जाता है इस वर्ष 154वीं गांधी जयंती पालित की गई । आपको बता दे भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक किया और वे अहिंसा के पुजारी थे ।
उक्त फल वितरण के दौरान राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के महासचिव जगन्नाथ यादव (बबलू) कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, उपाध्यक्ष (ए) एमड़ी आबिद, उपाध्यक्ष (बी ) हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव (ए) तनवीर आलम, संयुक्त सचिव (बी) चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अखिलेश साही, कालिया भाई, रणवीर सिंह, किरण राव, रंजीत सिंह (बबलू), अनिल मामा, एमड़ी निसार (भोला) ईश्वर सिंह, सुभास सिंह, आदितिया अग्रवाल, सुरेश यादव सहित ट्रक मालिक संघ के टीम का सहयोग रहा ।





