ट्रक के धक्के से बोतल चुन रहे व्यक्ति की मौत

ट्रक के धक्के से बोतल चुन रहे व्यक्ति की मौत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के बांकोधरा चौक से चाईंपाल राष्ट्रीय राजपथ के बीच बढ़ रही है दुर्घटना।
तालचेर कोल कोरीडोर से होकर गुजर रही एक कोयला लदी ट्रक अपना संतुलन खोकर एक बोतल चुन रहे व्यक्ति को धक्का देते हुए आगे बढ़ गई और पास के गड्ढे में जा पलटी। चोटिल ब्यक्ति ने अंततः अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
प्रत्येक दिन इस मार्ग से होकर कोयला लदी ट्रके,व अन्य हजारो वाहन इस मार्ग से होकर गुजरती है।
इस मार्ग में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है इन दुर्घटनाओ में कभी किसी की मृत्यु हो जाती है तो कभी कोई गंभीर रुप से घायल हो कर जीवन और मौत से जूझता है।
आखिर इन दुर्घटनाओ पर कब लगाम लगेगी, कबतक इसी तरह निरीह लोगो को कुचला जाता रहेगा। यह अपने आप में एक बहुत बडा़ प्रश्न है।