जेनरेटर में लगी आग लाखो की संपत्ति खाक

राजन शर्मा (व्योरोचीफ) 

सुंदरगढ़ जिला के रेलनगरी बंडामुंडा के सेक्टर सी स्थित रेलवे अधिकृत बिद्दुत सबस्टेशन के जेनरेटर में आग लग गई, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की मदद लेनी पडी। 
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडा़मुडा़ सी सेक्टर स्थित रेलवे अधिकृत बिद्दुत सबस्टेशन के जेनरेटर में आचानक आग लग गई, पास ही डीजल रखा होने से यह आग और ज्यादा भडक गई जिसपर काबू पाने के लिए इंस्टीयूट में रखा अग्निशामक स्प्रे का उपयोग किया गया पर स्प्रे विफल हो गया।

इस जेनरेटर का उपयोग बंडामुंडा़ रेलवे अस्पताल में जरूरत के समय बिद्दुत आपुर्ति के लिए किया जाता है। 
घटना स्थल पर उपस्थित लोग आग पर काबू पाने के लिए पानी फेकने लगे,साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई थी,सुचना पाकर दमकल विभाग का अग्निशामक दल के मौके पर पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका।

इस आगजनी की वजह से लाखो की संपत्ति जलकर खाक हो गई।