विजयी पार्षदो का स्वागत समारोह

विजयी पार्षदो का स्वागत समारोह

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर की भाजपा ईकाई में जीत का जश्न वार्ड नंबर एक, छः और बारह के विजयी प्रत्याशियों को लोगो ने दी  बधाईयां।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में सोमवार की संध्या स्थानीय मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला परिसर में टाउन भाजपा की ओर से नगरपालिका चुनाव में विजय हासिल किए प्रत्याशियों के लिए एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वार्ड नंबर तीन की भाजपा प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल, वार्ड नंबर छः भाजपा प्रत्याशी बुध नारायण साहू और वार्ड नंबर बारह की प्रत्याशी सुमन शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं मौके पर मौजूद सुंदरगढ़ से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार हमने बीस सीटों से सिर्फ तीन सीटों पर जीत हासिल की है लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार बहुमत से विजय हासिल करेगी।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने शासक दल बीजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटरों की लिस्ट में जानबूझकर कर हेराफेरी की गई है। बहुत वोटरों का नाम चिरकुट में रहने के बावजूद वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने से मतदाता वोट देने से वंचित हो गए और यह एक सोची समझी चाल के तहत किया गया है।जिसका हम विरोध करते हैं।
वहीं विजय हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम अपने वार्ड की हर समस्याओं का समाधान करें। विशेष रूप से होल्डिंग टैक्स,आवास योजना, सड़क, पेयजल आपूर्ति, बिजली बिल, आधार कार्ड,राशन कार्ड जैसी अन्य मौलिक सुविधाओं का समाधान करें। सभी मतदाताओं को हम धन्यवाद देना चाहेंगे जिन्होंने ने अपना वोट देकर हमें विजय बनाया।
मौके पर भाजपा के नगरपाल प्रत्याशी कुलदीप सिंह, टाउन अध्यक्ष शंकर सिंह, महेंद्र मांझी, अशोक मेहता, सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राजेश गुप्ता, ब्रिजेश कुमार सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ सदस्य समेत शहर के सुप्रसिद्ध गणमान्य नागरिक मौजूद रहकर अपनी अपनी शुभकामनाएं दी।