जर्जर सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के बसअड्डे से लेकर साउथ बलंडा़ होते हुए हिंगुला तक जाने के लिए मात्र एक ही मार्ग है।इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकडो़ वाहनो समेत छोटे बडे़ यात्री बस चलते है।
इस रास्ते से होकर तालचेर पौर परिषद के अलावे घंटपाडा़, डेरा, तेतुलोई, गोबर, जोल्डा़, गोपाल प्रसाद, कलमछुंईं, कूमुंडा़, डअंरा,आदि ग्राम पंचायत के लोग सरकारी कर्मचारी, राजनेता जैसे जन प्रतिनिधियों का प्रतिदिन इस मार्ग से होकर आनाजाना लगा रहता है।
इस रूट से होकर राज्य सरकार द्वारा निर्मित मार्ग न होने के कारण लोग एमसीएल द्वारा निर्मित इस मार्ग का उपयोग कर रहे है।
यह मार्ग साउथ बलंडा़ से लेकर कनभेयर बेल्ट के निकट स्थित कवी ढाबा चौक तक दो किलोमीटर का मार्ग दयनीय स्थिति में है। इस दो किलोमीटर तक का मार्ग संकीर्ण होकर टूट फूट जाने से इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से होकर जगन्नाथ कोयला खान से कोयला लदी ट्रक, टीपर गुजरने से मार्ग को क्षति पहुंच रही है,साथ ही इन वाहनो से उड़ने वाली कोयले के चूर्ण से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
इसलिए साधरण जनता द्वारा इस मार्ग की मरम्मत और सड़क पर पानी छिड़काव की मांग हो रही है। पर इस ओर ना तो खान प्रबंधन ध्यान दे रहा है और ना ही स्थानीय प्रशासन। जनता की माँग है कि जिलाधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान दे।





