छात्रों ने सीखी साइबर अपराध से बचने के उपाए
ग्राम बनसिया के एनएसएस कैंप में साइबर सेल की टीम छात्र-छात्राओं को दी साइबर अपराध की जानकारी
सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशानुसार साइबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा छात्रों को साइबर ठगी से बचने के लिए साईबर चेतना कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूल, कालेजों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस चौकी जूटमिल अंतर्गत ग्राम बनसिया के राष्टीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम में सम्मिलित विद्यार्थियों को साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं रेनु मंडावी सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सोशल प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि के इस्तेमाल पर सावधानियां बरतने की सलाह देकर हैकर्स द्वारा किये जा रहे धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी और धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति कहां और किस प्रकार शिकायत करें, इस संबंध में विस्तार पूर्वक बतलाया गया । साइबर सेल की टीम द्वारा इंटरनेट, मीडिया साइट्स से छात्रों को जागरूक रहने एवं अपने अभिभावकों को जागरूक करने प्रेरित किया गया । विद्यार्थियों को कार्यक्रम में फेसबुक हैकिग, बारकोड़ के माध्यम से होने वाले फ्राड, वाट्सएप हैकिग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में बताया गया तथा वर्तमान में सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमेट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी काल, अनजान वाट्सएप वीडियो काल, आनलाइन लोन देने वाले एप, इंटरनेट मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे व यूपीआई से संबंधित फ्राड के बारे में बताकर छात्रों को जागरूक किया गया और बताया गया की उनके साथ या किसी परिचित के साथ साइबर फ्राड होने पर तत्काल नजदीकी थाने/साइबर सेल, बैंक जाकर तत्काल जानकारी दें, बैंक अकांउट होल्ड करावें ।
इस कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, अध्यापकगण, स्थानीय जन प्रतिनिधि व ग्राम प्रमुख आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ।





